जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पप्पू-गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी - सुनो... मेरी मम्मी को डेंगू हुआ है।
.
पति - अब मच्छरों की तबीयत कैसी है...?
.
तभी किचन से बेलन आया लहराता हुआ...!
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए...
.
लड़की वाले - कितना कमा लेते हो...?
.
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया फिर...!
.
लड़की वाले - फिर क्या हुआ...?
.
लड़का - बस, फिर मोबाइल में ‘तीन पत्ती’ हैंग हो गया
और सारी कमाई चली गई...!
गणित का अध्यापक पढ़ा रहा था...
.
अध्यापक - अगर 1000 किलो = एक टन है,
तो 3000 किलो = कितना होगा...?
.
पप्पू - टन टन टन...!
.
फिर अध्यापक ने अपने तरीके से बजाई पप्पू की घंटी...!
पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद, एक व्यक्ति ने
अपने दोस्त से पूछा - अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी...?
.
.
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं,
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है...!