जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली, अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा है कि...पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी- आजकल तुम घर जल्दी आ जाया करो हमारे मोहल्ले में बहुत चोरियां होने लगी हैं
पति- अब क्या चोरी हो गया
पत्नी- वहीं तोलिया जो हम शिमला के होटल से चोरी करके लाए थे...
आज का महाज्ञान
अगर रास्ते में आपको कहीं दो लोग लड़ते दिखाई दें..
और बहुत ही भीड़ जमा हो गई हो
तो आपका फर्ज है कि,
नीचे बैठ जाओ
ताकि पीछे वालों को भी दिखाई दे…
कॉल करने वालों को फांसी दी जाएगी
मिस कॉल करने वालों को तो गोली मार दी जाएगी
अरे तुम क्यों डरते हो
तुम तो मैसेज भी नहीं करते,
तुम्हारी तो आरती उतारी जाएगी...
शादी को समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने शादी कर ली…
अब उसको ये समझ में नहीं आ रहा है,
कि विज्ञान क्या होता है !!!