फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पप्पू ने अपने दोस्त को बताई ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 08 Jan 2021 10:32 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 08 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Jokes Majedar Chutkule Hindi Viral Memes Husband Wife Jokes English Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

पति किचन में जाता है,
उसकी पत्नी रोटी बना रही होती है,
वो उसे टोकता है - ये क्या कर रही हो,
ऐसे मत पलटो, ऐसे जल जाएगी रोटी,
जल्दी करो जल जाएगी रोटी...!
.
पत्नी (गुस्से में) - अब तुम मुझे सिखाओगे रोटी बनाना...? 
.
पति (मुस्कुराते हुए) - नहीं, मैं तो सिर्फ तुम्हे ये बताना चाहता था कि
जब मैं ड्राइविंग करता हूं और तुम बोलती हो,
तो मुझे कैसा लगता है...!!!

Jokes Majedar Chutkule Hindi Viral Memes Husband Wife Jokes English Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

डॉक्टर - क्या परेशानी है? 
.
मरीज - मैं क्यों बताऊं?
.
तुम देखो मुझे क्या बीमारी है?
.
डॉक्टर तुम हो कि मैं...?
.
डॉक्टर (नर्स से) - इसको ऑपरेशन थियेटर में ले जाओ और
दाहिना वाला फेफड़ा और किडनी दोनों निकाल लो,
सड़ गई हैं दोनों!
.
मरीज (घबराकर) - तुम पागल हो क्या? मेरी तो टांग में दर्द है!
.
डॉक्टर - चुपचाप बैठ, डॉक्टर तू है कि मैं...!!!

Jokes Majedar Chutkule Hindi Viral Memes Husband Wife Jokes English Jokes
Jokes - फोटो : Pexels.com

लॉटरी कंपनी से एक कॉल -
सर आप बैंकॉक की यात्रा के दो टिकट जीते हैं,
आप किसके साथ जाएंगे...?
.
.
पप्पू - मैं अकेला ही दो बार जाऊंगा...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Majedar Chutkule Hindi Viral Memes Husband Wife Jokes English Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

शक करने की भी हद होती है यारों...
.
पप्पू ऑफिस से आया और पड़ोसन मायके से आई...
.
दोनों को अपार्टमेंट की सीढ़ी चढ़ते देख पत्नी बोली -
स्टेशन लेने गए थे क्या...?

विज्ञापन
Jokes Majedar Chutkule Hindi Viral Memes Husband Wife Jokes English Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

दोस्त - तेरी बीवी कुछ कहती नहीं,
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है...?
.
पप्पू - कहती नहीं, बोलती है!
.
दोस्त - क्या...?
.
पप्पू - बोलती है, कीड़े पड़ेंगें...
तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हे बिगाड़ा...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed