जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति को लेकर दो सहेलियों की धमाकेदार बातचीत आपको हंसाकर...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फोन की घंटी सुन कर जब बंटी ने फोन उठाया तो
दूसरी तरफ से आवाज आई...
हेलो, फ्रिज चल रहा है...?
.
बंटी - हां चल रहा है, आप कौन...?
.
फोन करके वाला (कॉलर) - तो फिर पकड़ लो, वर्ना भाग जायेगा...!
.
कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया - हेलो, फ्रिज है...?
.
बंटी (गुस्से से) बोला - नहीं है...!
.
फोन करने वाला (कॉलर) - कहा था पकड़ लो, वर्ना भाग जाएगा...!!!
मां - उठ जा नालायक! देख सूरज कब का निकल आया है!
.
.
.
बेटा - तो क्या हुआ मां! वो सोता भी तो मुझसे पहले है...!!!
पप्पू की बीवी बेहोश हो गई...
डॉक्टर - ये तो मर गई है...!
.
जब उसको जलाने लगे तो वो उठ बैठी और बोली - मैं जिंदा हूं..!
.
पप्पू - चुपचाप पड़ी रह गंवार,
तू डॉक्टर से ज्यादा जानती है क्या? जलाओ जी जलाओ...!!!
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो...!!!
.
.
दूसरी सहेली बोली - ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!