जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
महिला और दुकानदार की धमाकेदार बातचीत आपको कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की - तुम दारू क्यों पीते हो...?
.
लड़का - गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए...!
.
लड़की - ब्रेकअप क्यों हुआ...?
.
लड़का - दारू पीता था इसलिए...!!!
चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद
बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
.
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर
लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा...!
.
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
.
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी
उनके आने का इंतजार कर रहा है...!!!
पापा (लड़के से) - तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना...!!!
.
लड़की के पिता (लड़के से) - कितना कमा लेते हैं आप..?
.
लड़का - जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!!!
महिला - सेठ जी लाल मिर्च देना...!
.
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी...
.
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए..!
.
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी...
.
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ..?
लाल मिर्च मांग रही हूं लाल...
.
सेठ - बहन जी, ठंड रखो ठंड...!
लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है..!!