जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
सुबह-सुबह अखबार पढ़ जब पति का चकराया सिर...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति से कहा- मैं छुपती हूं तुम ढूंढो,
अगर ढूंढ लिया, तो शॉपिंग पर चलेंगे...!!!
.
.
अब पत्नी खुद दो दिन से पति को ढूंढ रही है..!!!
बीवी के हाथ से घर की मेज पर रखा फूलदान टूट गया,
फिर दो घंटे लड़ाई के बाद यह साबित हुआ कि...
.
.
तीन साल पहले पति ने ही गलत जगह पर फूलदान रखा था...!
अनाउंसर - अत्याधिक बारिश के कारण सभी ट्रेनें लेट हैं!
किसी को और कुछ पूछना है...?
.
एक महिला - क्या इस ड्रेस में मैं मोटी लग रही हूं?
.
अनाउंसर ने पीट लिया माथा...!
एक पति सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था,
जिसमें एक जगह लिखा था - 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
.
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
.
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था -
'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!!