जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पापा-बेटे की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी - मैं जो भी काम करती हूं, उसमें
पूरी तरह डूब जाती हूं...
.
.
.
पति - कितना अच्छा रहता कि तुम कुआं खोदती...!!!
संता - मुझे लोन चाहिए...
.
बैंक अधिकारी - बैंक में खाता है...?
.
.
संता - अभी तो घर पर ही खाता हूं,
लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा...!!!
पत्नी की सहेली मिलने आई...
.
बातचीत के बाद पति ने पत्नी से कहा - प्रिये,
गैस पर चढ़ी दाल जल रही है...
.
पत्नी - दाल जले तो जले, लेकिन मैं तुम्हारी
दाल गलने नहीं दूंगी...!!!
बेटा - पापा, आप परेशान क्यों हैं...?
.
.
.
पापा - जिनके नसीब में सुख न लिखा हो ना बेटा,
उनकी बीवी छुट्टियों में भी मायके नहीं जाती है...!!!