जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति और पत्नी के बीच हुई ऐसी धमाकेदार बातचीत...पढ़िए मजेदार जोक्स
मास्टर जी - नालायक पढ़ ले...
तभी अपनी बुक खोल के देखी है तुमने...?
.
संजू - हां, मैं तो रोज बुक खोलता हूं...
.
मास्टर जी - कौन सी बुक...?
.
संजू - फेसबुक...!!!
कर्मचारी - सर, खूब बारिश हो रही है,
क्या आज ऑफिस आना है?
.
बॉस (फोन पर ही) - खुद ही डिसाइड कर लो,
तुमको किस से बेइज्जती करवानी है दिन भर,
मेरे से या पत्नी से...?
.
कर्मचारी - ठीक है सर, मैं आ रहा हूं...!!!
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती!
.
.
पत्नी का उत्तर सुन कर पति के तो होश उड़ गए...
काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!