इंसान अगर अपने दैनिक जीवन में हंसी-मजाक करता है तो अंदर से खुशहाल रहता है जिससे उसकी सारी टेंशन दूर हो जाती है। हंसने- मुस्कुराने से हमारे चेहरे पर चमक आती है और हम खुशहाल नजर आते हैं। इसकी वजह से हम अच्छा सोचते हैं और काम भी अच्छा होता है। इंसान के खुश रहने से उसके साथ रहने वाले लोग भी उससे खुश रहते हैं और उसके नए-नए दोस्त भी बनते हैं। ऐसे में हंसने-मुस्कुराने के लिए हमारी मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ चटपटे जोक्स और चुटकुले। जिन्हें आप पढ़कर खूब हंसने वाले हैं, तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने........
Jokes in Hindi: पत्नी ने पति से कहा- मैं अपने कपड़े दान कर दूं क्या, मिला धमाकेदार जवाब
बाप- बेटा तुम पढ़ाई क्यों नहीं करते..?
बेटा- बंदा दो ही वजह से कुछ करता एक है डर और दूसरा है शौक..
बाप- क्या मतलब है तुम्हारा...
बेटा क्योंकि फालतू के शौक हम पालते नहीं और डरते हम किसी के बाप से नहीं...
फिर क्या था चप्पल टूटने तक कुटाई हुई...
अब बेटा डर के मारे कोने में बैठकर चुपचाप पढ़ रहा है...
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।
लड़का - तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की - तमन्ना
लड़का - तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की - क्यों?
लड़का - क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
सात साधु आश्रम में सात चटाई पर बैठे थे।
तभी पिंटू वहां आया और सबसे बड़े साधु से पूछा -
बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती, क्या करूं?
साधु (छोटे साधु से) - एक चटाई और लगा भाई के लिए