Jokes in Hindi: वर्तमान समय में काम के दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
चिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
चिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
चिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
चिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
चिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स-रे करना पड़ेगा!
लड़की- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं पहले....!!
डॉक्टर बेहोश!
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता- देख सूरज डूबा क्या?
बंता- अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा
संता- देखो डूबा के नहीं?
बंता- नहीं डूबा...
संता- लगता है, ये आज मुझे
साथ में ले के ही डूबेगा।
पत्नी- आपने कुछ सुना...
पति- क्या...?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...
आज के मजेदार जोक्स: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है...
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था।