Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।
Jokes in Hindi: टीचर- चैलेंज किसे कहते हैं? छात्र का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
Funny Jokes: जीजा- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं, साली का जवाब पढ़कर हो गया चुप
टीचर ने सवाल पूछा चैलेंज किसे कहते हैं?
स्टूडेंट ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा-
अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने
घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...
शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)