जोक्स: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
जोक्स: टीचर- चिंटू बताओ अकबर ने कब तक शासन किया था? जवाब सुनकर मैडम हो गईं हैरान
जोक्स: स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं।
टीचर- चिंटू बताओ अकबर ने कब तक शासन किया था?
चिंटू- मैडम जी पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक।
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर हैरान।
मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत लड़की पकड़ी गई और फिर...
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है
लड़की का बॉयफ्रेंड - जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।
मजेदार चुटकुले: साली- आप हमेशा मेरी दीदी की तारीफ क्यों करते हैं? जीजा ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई भरपूर धुनाई
मास्टरजी - अकबर कौन था?
मोनू - वह एक मजदूर था।
मास्टरजी - कैसे?
मोनू - आपने ही तो कहा था कि अकबर ने कई इमारतों का निर्माण किया था।
हिंदी जोक्स: देवर- मेरी शादी कब होगी? भाभी ने दिया ऐसा मजेदार जवाब कि सुनकर लगाएंगे ठहाके
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी
और आंख लग गई थी।
डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं