Funny Viral And Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने की वजह से इंसान के चेहरे पर चमक बनी रहती है। आजकल की भागमभाग भरी जिंदगी में इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हमें दिनभर में एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। अगर हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Jokes in Hindi: संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए? बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
टीचर- एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल, क्या चुनोगे?
छात्र- पैसा।
टीचर- गलत, मैं अक्ल चुनती
छात्र- आप सही कह रही हो मैडम, जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है।
दे थप्पड़... दे थप्पड़...
टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
टीचर बेहोश
टीचर- देश के सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं?
राजू- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में।
टीचर- दे थप्पड़ ही थप्पड़...
चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।