Funny And Latest Jokes in Hindi: हंसना एक योगी की तरह है जिसके कई फायदे हैं। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और उदासी रहती है। कई गंभीर बीमारियों से बचने में हंसी हमारी मदद करती है। हंसने के लिए किसी भी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि जब भी समय मिले हम हंस सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: डॉक्टर और संता की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता- डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था।
डॉक्टर- तो अब क्या?
संता- आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलूं ..अब नहा लूं क्या??
पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
गप्पू- पता नहीं, तुम बताओ?
पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
पति- मुझे अजीब से बीमारी है। मेरी बीवी जो बोलती है
मुझे सुनाई नहीं देता है।
डॉक्टर- यह बीमारी नहीं है तुम पर भगवान की कृपा है।
मोटू- डॉक्टर साहब कल से पेट में दर्द है
डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
मोटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना
मत खाया करो।
मोटू- ओह्ह ठीक है अब पैक करा के घर
ले आया करूंगा।
डॉक्टर बेहोश!