जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes in Hindi: लड़के वालों ने पूछा- आपकी लड़की नाम क्या है, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
चिंटू जंगल से जा रहा था... अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।
भालू- अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
लड़की ( बॉयफ्रेंड से) – मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) –
अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
इंस्पेक्टर- इतनी शराब क्यों पी रखी है ?
शराबी- मजबूरी है भइया
इंस्पेक्टर- कैसी मजबूरी?
शराबी- शराब की बोतल का ढक्कन खो गया था..