जिस तरह से इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी तरह प्रसन्न रहना जरूरी है। अगर अब सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानिसक तनाव और चिंता से मुक्त रहेंगे। इंसान को हंसने में जोक्स काफी मदद करते हैं। इसलिए हम ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...
संता और बंता आपस में बातें कर रहे थे...
संता- ये 14 तारीख को क्या है?
बंता- ये बता तू शादीशुदा है या तेरी गर्लफ्रेंड हैं?
संता- मैं शादीशुदा हूं...
बंता- तो फिर तेरे लिए महावीर जयंती है...
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!
टीचर- मैं जो पूंछू उसका जवाब फटाफट देना
पप्पू- जी सर,
टीचर- भारत की राजधानी बताओ?
पप्पू- फटाफट टीचर अभी तक सौरव को पीट रहा है।
अध्यापक ने गधे के सामने एक बोतल दारू रखी और एक बाल्टी पानी की …. गधा सारा पानी पी गया।
अध्यापक ने बच्चों से पूछा तो तुमने क्या सीखा?
बच्चे- जो दारु नहीं पीता वो गधा है।