Jokes in Hindi: हंसने से हम मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। इसके साथ ही हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन आपका अच्छा बीतता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Jokes in Hindi: सास- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है? बहू की बात सुनकर हो गई बेहोश
Jokes in Hindi: हंसने से हम मानसिक तनाव से मुक्त रहते हैं। इसके साथ ही हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन आपका अच्छा बीतता है।
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी...
सास (फ्रिज खोलते हुए)- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- मम्मी जी, बुक में लिखा है चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रख दें।
छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट?
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो।
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं?
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार।
Desi Chutkule: गांव की सबसे मशहूर चीज को लेकर साली ने जीजा को दिया ऐसा जवाब, पढ़कर खूब हंसेंगे आप
मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे?
ड्रॉइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा।
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए बोला- वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।
Hindi Jokes: देवर की बात सुनकर भाभीजी रह गईं हैरान, पढ़िए मजेदार चुटकुले
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)