Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
जीजा- तुम्हें जीवन में क्या चाहिए?
साली- पैसा।
जीजा- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
साली- साइड में रखे पैसे।
3 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
डॉक्टर- क्या बात है?
संता- जी, कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो।
संता- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा।
आज के मजेदार जोक्स: मास्टर- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो, चिंटू का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
4 of 5
धमाकेदार जोक्स
- फोटो : freepik
मां- कहां हो बेटी?
रिंकी- हॉस्टल में पढ़ रही हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो?
मां- थिएटर में ठीक..तेरे पीछे बैठी हूं, ब्रेक में मेरे लिए भी पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक ले आना
Funny Jokes: बारिश आने को लेकर टिंकू ने रिंकू को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर लगाएंगे ठहाके
5 of 5
Funny Jokes
- फोटो : freepik
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश