जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: भूकंप आने पर पप्पू ने टप्पू को दिया ऐसा जवाब, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ठहाकेदार जोक्स
चिंकू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
मिंकू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
चिंकू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
मिंकू- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।
लड़की पप्पू के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
पप्पू- है, अभी नानी गांव गई है।
लड़की- तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?
लड़का- पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।
लॉकडाउन में पति और पत्नी पार्क में हाथ में हाथ डाले घूम रहे थे...
उसी टाइम एक शरारती बच्चा वहा से गुजरा और बोला
अंकल, कल वाली ज्यादा मस्त थी।
पति चार दिन से ख़ाली पेट बगीचे में उस बच्चे को ढूंढ रहा है।
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।