जोक्स: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, तकरार, नोकझोंक और मजेदार बातों से भरा होता है। कभी पत्नी की मीठी बातें पति को खुश कर देती हैं, तो कभी उनकी छोटी-छोटी नोकझोंक घर में हंसी का माहौल बना देती हैं। पति-पत्नी के जोक्स भी माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इन मजेदार पति-पत्नी चुटकुलों को पढ़कर हंसिए और अपना दूर करिए।
जोक्स: पति से पत्नी- तुम किसके लिए फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
जोक्स: हंसी और मनोरंजन की दुनिया में आपका स्वागत है। दोस्तों हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार और धमाकेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आप तनाव में हों या आपका मूड खराब हो, ये मजेदार चुटकुले आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। तो तैयार हो जाइए हंसते-हंसते लोटपोट होने के लिए।
पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर
ये किसके लिये लिखते हो?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूं, मेरी जानू।
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो।
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो।
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो, यह लो मेरा टैबलेट।
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा।
अब पति सदमे में है।
फनी जोक्स: पिता- कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है? बेटे का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
इंस्पेक्टर- इतनी शराब क्यों पी रखी है ?
शराबी- मजबूरी है भइया
इंस्पेक्टर- कैसी मजबूरी?
शराबी- शराब की बोतल का ढक्कन खो गया था।
देसी जोक्स: गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को तमाचा मार दिया, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी
पत्नी से झगड़ा के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी,,
तब से मोबाइल का चार्जर ही नही मिल रहा!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
