Jokes in Hindi: सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: जब पति के मोबाइल चलाने से परेशान हुई पत्नी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले...
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें।।
पति- मैं ही यही सोचता काश तुम न्यूज पेपर होती,
तो मुझे रोज नयी तो मिलती।
Majedar Chutkule: मालकिन से कामवाली- मैं तो साहब को बोल-बोल कर थक गई, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
Comedy Jokes: अच्छा पति किसी को नहीं मिलता, भाभी की बात सुनकर देवर के उड़ गए होश
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...!
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)