फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: लेडिज पार्लर के बाहर बैठे आदमी के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 29 May 2025 11:37 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 29 May 2025 11:37 AM IST
सार

Hindi Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


एक आदमी लेडिज ब्यूटी पार्लर के बाहर बैठ कर मैग्जीन पढ़ रहा था
तभी एक महिला आई और कंधे को छूकर बोली- आइए चलते हैं
आदमी पसीना-पसीना होकर घबराते हुए बोला- माफ करना बहन,
मैं शादीशुदा हूं, पार्लर बीवी के साथ आया हूं
महिला बोली- अरे ध्यान से देखो, मैं ही हूं......
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- पड़ोस में क्या चल रहा है
गप्पू- बर्थडे है
पप्पू- किसका?
गप्पू- टू यू का
पप्पू- टू यू कौन?
गप्पू- पता नहीं, सुनाई तो ऐसा ही दे रहा है
हैपी बर्थडे टू यू.....
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़का (प्यार से)- जी आप क्या करती हो?
लड़की (गुस्से में)- जी मैं इग्नोर करती हूं और ज्यादा गुस्सा आने पर
गाली भी देती हूं......

लड़की- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे? 
लड़का- शायद मै भी मर जाऊं
लड़की- क्यों?
लड़का- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है.....
 

Funny Chutkule: मां- मामा को नमस्ते करो, बच्चे ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
सुरेश किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया
लड़की के मां-बाप बोले- हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है
सुरेश- कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे......
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? 
साली (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है
जीजा- हद है, जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed