जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। इसके कारण तनाव और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसलिए हर किसी को रोज हंसी मजाक करना रहना चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहती है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लाएं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। पढ़िए मजेदार चुटकुले।
जोक्स: पप्पू- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? पत्नी का जवाब सुनकर उड़ गए होश
जोक्स: कहा जाता है कि हंसने के लिए सिर्फ एक मजेदार जोक्स काफी है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं देसी अंदाज में कुछ चटपटे और मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपका मूड तरोताजा हो जाएगा। तो आप जोक्स पढ़िए और मुस्कुराइए।
एक दिन चिंटू पंडित जी के पास गया।
पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।
चिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं।
पंडित बेहोश।
पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
जोक्स: टीचर- तुम हमेशा क्यों सोते रहते हो क्लास में? स्टूडेंट का जवाब सुनकर बेहोश
पत्नी (पप्पू से)- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
पप्पू- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।
हिंदी जोक्स: दुबई जाने के लिए लड़की ने चलाया ऐसा दिमाग, जानकर ठहाका मारकर हंसेंगे आप
लड़का- पता है, बस में बैठते हुए मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता।
लड़की- तो फिर तुम क्या करते हो?
लड़का- मैं अपनी आंखें बंद कर लेता हूं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)