आज के समय में हर इंसान के लिए हंसी-मजाक करना उतना ही जरूरी हो गया है जितना हवा-पानी। पौष्टिक खाने से आप शरीर तो तंदुरुस्त बना लेंगे, लेकिन दिमाग को फ्रेश और स्वस्थ बनाने के लिए आपको हंसी-मजाक करना बहुत जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि हंसने-मुस्कुराने से दिमाग तो फ्रेश रहता ही है इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी इंसान बचा रहता है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि हम अपने दिनचर्या में एक समय हंसने-मुस्कुराने के लिए तय करें। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। तो चलिए हंसते और मुस्कुराते हैं.........
Jokes in Hindi: पति ने पत्नी से कहा- क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी, मिला गजब का जवाब
पति - क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी...?
पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!
पति - बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!
फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...!
एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा...!
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!
लड़की एटीएम के पास चिंटू से कहती है -
भईया मुझे अपना बैलेंस चेक करना है, आप मेरी मदद कर दीजिए...!
चिंटू ने लड़की को एक जोर की लात मारी... लड़की गिर गई...!
चिंटू (लड़की से) - आपका बैलेंस तो बहुत खराब है...!
मां ने बेटी से कहा - लड़के वालों के सामने बड़ी-बड़ी बातें करना,
लड़के वालों के आते ही बेटी ने मां से कहा -
मां चाबी देना वो हवाईजहाज धूप में खड़ा है , उसे अंदर कर दूं...