फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: एयर होस्टेस- उम्मीद है फ्लाइट में घर जैसा माहौल मिला होगा, यात्री का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 08 Mar 2026 08:08 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 08 Mar 2026 08:08 PM IST
सार

Jokes in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Latest Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
 

Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Latest Chutkule in Hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

एयर होस्टेस- उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा।
यात्री- जी बिल्कुल नहीं... घर में तो कोई मेरी सुनता नहीं, लेकिन यहां तो एक बटन दबाते ही चार-चार आ जाते हैं।
 

Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Latest Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।

Hindi Jokes: पति की बात सुनकर पत्नी ने किया कुछ ऐसा कि आ गया जलजला, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Latest Chutkule in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

एक औरत ने तेजी से आ रही बस को फ्लाइंग किस देकर रोका।
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
महिला बोली - जाना नहीं है, बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो।

Desi Chutkule: पत्नी की तबीयत को लेकर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Latest Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज्जा मांग रहा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed