Funny Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। आपको हंसने की वजह नहीं मिल रही हो, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर खूब हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था,
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गयी
पुलिस- बाहर निकल साले
पप्पू- माफ कर दो दरोगा जी
पुलिस- साले दारू पी के गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
पप्पू- अरे नहीं साब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे।
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी।
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी।
टीचर-तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की-आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर-क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की-नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी !!
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।
"दिल्ली में कुतुब मिनार है"
उस समय पप्पू क्लास में सो रहा था...
टीचर - उसके पास गई और
उसका कान पकड़ कर पूछी -
बोल तो, मैंने अभी क्या कहा था?
पप्पू - दिल्ली में कुत्ता बीमार है।