Jokes in Hindi, Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशना रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes in Hindi, Chutkule: जीजा की बात सुनकर साली को लगा झटका, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
जीजा ( साली से)- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
साली- पर सीन क्या है?
जीजा- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है
साली- ओह वाउ, पर फिल्म का नाम क्या है?
जीजा- गई भैंस पानी में...
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला।
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बच्चों क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो? छात्र ने दिया गजब का जवाब
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला...
पप्पू- प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
Latest Jokes: इन झन्नाटेदार चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
संता ने बंता से पूछा- अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे ?
बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
संता की बात सुनकर बंता बोला-
जिसे जिस चीज की कमी होती हैं, वह वही लेना पसंद करता हैं।