फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: इन झन्नाटेदार चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 15 Nov 2024 07:22 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 15 Nov 2024 07:22 PM IST
सार

खुलकर हंसने की सबसे बड़ी बात ये होती है कि इंसान का मानसिक तनाव कम हो जाता है। ऐसे में इंसान हल्का महसूस करता है। हंसने के लिए आप कॉमिक फिल्में देख सकते हैं, घर पर गप्पे लड़ा सकते हैं, या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Viral Jokes Latest Chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes: हंसी खुशी से रहने से इंसान अपने जीवन के प्रति सकारात्मक रहता है। ऐसे लोग किसी भी तनावपूर्ण माहौल को बहुत आसानी से हैंडल कर लेते हैं और माहौल लाइट कर देते हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। इसलिए हर इंसान को हंसी मजाक करना चाहिए। खुलकर हंसने की सबसे बड़ी बात ये होती है कि इंसान का मानसिक तनाव कम हो जाता है। ऐसे में इंसान हल्का महसूस करता है। हंसने के लिए आप कॉमिक फिल्में देख सकते हैं, घर पर गप्पे लड़ा सकते हैं, या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसीलिए हम आपके रोज कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...


एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई और पिंटू को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपये
दूसरी लड़की भी महंगा परफ्यूम लगा कर आई और वह भी पिंटू को देखकर बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपये
अचानक लिफ्ट रुक गई
दोनों लड़कियां अपनी-अपनी नाक पकड़ कर पिंटू को घूरने लगीं
पिंटू ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली का परांठा 15 रुपये.....
 
Viral Jokes Latest Chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बहू- मैं रोज पूजा करती हूं, काश एक दिन
भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं
सास- एक बार मीराबाई बन कर जहर पी ले,
फिर देख श्रीकृष्ण तो क्या
तूझे सारे भगवान नजर आ जाएंगे…
 
Viral Jokes Latest Chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes Latest Chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
मिंटू- क्या...?
चिंटू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...!
 
विज्ञापन
Viral Jokes Latest Chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक शहर की लड़की की शादी घरवाले गांव में करवा देते हैं
सास सुबह उठते ही नई बहू से गाय को चारा डाल कर आने को कहती है
गाय के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ जाती है
सास (बहू से)- क्या हुआ बहू? डाल आई चारा
बहू- नहीं मांजी गाय अभी कोलगेट कर रही थी...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed