Jokes in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड- तुम्हे मेरी हर बात माननी चाहिए, बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
गर्लफ्रेंड- चिंटू, तुम्हे कायदे से रहना चाहिए और मेरी हर बात माननी चाहिए
बॉयफ्रेंड- ठीक है, मैं समझ गया कि मुझे भी अब तुम्हारे पापा की तरह रहना है.....
गर्लफ्रेंड का पारा हो गया हाई
मां- बेटा एग्जाम की सब तैयारी हो गई?
बेटा- हां मां, पेन, पेन्सिल, स्केल, इरेजर सब रख लिया,
बस पढ़ना बाकी है...
Desi Chutkule: दामाद ने ससुर को बताई अपनी खूबी, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके
किसी शादी में जब पंडित ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया
यह सब देख एक बच्चे ने अपनी मां से पूछा-
मां दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं
मां ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं...
Funny Jokes: पति से पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में क्या लिखा है? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
मां- बेटा क्या कर रहे हो?
हरीश- पढ़ रहा हूं मां
मां- शाबाश क्या पढ़ रहे हो?
हरीश-आपकी होने वाली बहु के मैसेज...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)