फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड- बाबू बहुत दिन से तुमसे एक बात छिपा रहा हूं, फिर गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

Sun, 10 Aug 2025 04:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 04:07 PM IST
सार

Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes best friend jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा
पत्नी- क्या हुआ जी...?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए...!
पत्नी- तो आप कैसे बचे...?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था...!
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का...!
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है...!
पत्नी गुस्से में- ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी...?
 

Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes best friend jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

शादी से पहले लड़के ने लड़की से वादा किया था।
मैं तुझे चांद-तारे लाकर दूंगा
शादी के बाद एक बच्चा हो गया
नाम रख दिया ताराचंद
प्राण जाए पर वचन न जाए
 

Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes best friend jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड- ओह जानू तुम मेरे नए फोन के लिए पैसे जोड़ रहे हो ना, कितने अच्छे हो तुम
बॉयफ्रेंड – 50 रुपए का नोट फट गया है
उसको जोड़ रहा हूँ
टेप लगाकर
क्वार्टर के लिए

Funny Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes best friend jokes in hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

Hindi Jokes: पत्नी- सैयारा मूवी देखने चलें? फिर पति ने दिया ऐसा जवाब कि दो दिन से खाना नहीं मिल रहा

विज्ञापन
Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes best friend jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed