फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: लड़का- पहचाना मुझे? लड़की ने पलट कर दिया गजब का मजेदार जवाब

Fri, 23 May 2025 12:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 23 May 2025 12:04 PM IST
सार

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Chutkule in Hindi Viral Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारकर हंसने लगेंगे आप। 



बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी, तू तो रोज मुर्गा ही बनता था.....

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं?
पप्पू- सर वो गुजर गए
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे
मास्टर जी- अच्छा, फिर?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना
मास्टर जी- अच्छा फिर?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे.......

Jokes in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Chutkule in Hindi Viral Funny Jokes in Hindi
पति पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूं
वैसे ये बताओ कौन-कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें और मामा की लड़कियां आ रही हैं
पति खुश होकर बोला- तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का समय से आ जाऊंगा....


Comedy Jokes: इंजेक्शन को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Jokes in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Chutkule in Hindi Viral Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की- मत कर मेरा पीछा, एक दिन तू पछताएगा
मेरे कॉलेज के बाहर पानी पूरी की दुकान लगाएगा
लड़का- तू मत ठुकरा मेरे प्यार को, एक दिन तू भी पछताएगी
उसी पानी पूरी की दुकान पर प्लेट मांजती नजर आएगी......
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Chutkule in Hindi Viral Funny Jokes in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
आज की जनरेशन
चेटिंग चेटिंग, येस पापा
गर्लफ्रेन्ड सेटिंग, नो पापा
टेलिंग लाइस, नो पापा
ओपन योर व्हाट्सऐप
हा हा हा......

दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं.....
विज्ञापन
Jokes in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Chutkule in Hindi Viral Funny Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू- यार कल रात घर देर से पहुंचा,
डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू- फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया,
अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है
और चाबी तो जेब में थी......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed