फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है हिंदी में बताओ, बहू का जवाब सुनकर हो गई बेहोश

Sat, 21 Feb 2026 06:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 06:39 PM IST
सार

Jokes in Hindi: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Jokes in Hind Saas Bahu Jokes in Hindi pati patni jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। 



काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका-  हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
 

Jokes in Hind Saas Bahu Jokes in Hindi pati patni jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पत्नी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
पति- कौन सी किताब पढ़ रही हैं?
पत्नी- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- मैं जानना चाहती हूं कि मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं
 

Jokes in Hind Saas Bahu Jokes in Hindi pati patni jokes
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

नई नवेली फिरंगी बहू की आंखों में आंख डालकर कलियुगी सास बोली...
सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? 
हिंदी में बताओ।
लड़की- नेत्र नेत्र चाय।
सास- क्या मतलब?
लड़की- आई आई टी।
सास कोमा में है।

Hindi Jokes: मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? छात्र का जवाब घर में लगेंगे हंसी के ठहाके
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hind Saas Bahu Jokes in Hindi pati patni jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली, क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू- पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता, तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?

Funny Jokes: देवर- क्या आप चीनी भाषा पढ़ सकती हैं? भाभी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
Jokes in Hind Saas Bahu Jokes in Hindi pati patni jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed