Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? छात्र का जवाब घर में लगेंगे हंसी के ठहाके
Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है?
छात्र- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण।
मिंटू- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
पिंटू- वो क्यों?
मिंटू- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे... उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!
Funny Chutkule: पति-पत्नी ने मिलकर पकड़ा चोर, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!
Jokes In Hindi: पिता से बेटा- एग्जाम नजदीक आ रहे हैं, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके
व्हाट्सएप पर लड़की के रिप्लाई ना देने से आहत एक लड़के ने लिखा
यूं ना किसी के दिल से ऐसे खेलो...
रिप्लाई नहीं देना है तो फोन बेच कर रेडियो ले लो...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)