जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: जब पति ने फोन करके कहा 'कैसी हो जान'? आगे की कहानी जानने के बाद कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
टप्पू - पापा मुझे डी जे खरीदकर दो।
पापा - नहीं दूंगा तू लोगों को तंग करेगा।
टप्पू - नहीं पापा, मैं किसी को तंग नहीं करुंगा जब
सब सो जाएंगे तब मैं...!
टीचर पप्पू से बहुत परेशान थी
टीचर - पप्पू अपने बैग से सारी किताबें निकालो।
पप्पू - निकाल ली मैडम।
टीचर - ये किताब किसकी है?
पप्पू - कागज की है मैडम।
टीचर - ये तो मुझे भी पता है कागज की है।
पप्पू - तो फिर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी (पति से) - पूरा दिन क्रिकेट, क्रिकेट..!!
मैं घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति - (कमेंट्री के अंदाज में) पहली बार कदमों का
बेहतरीन इस्तेमाल।
इंटरव्यू लेने वाला - तुम्हें एक्सेल आता है?
पप्पू - हां, XL आ तो जाएगा, लेकिन बहुत
ढीला होगा।