जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के ऑफिस से आते ही...
.
पत्नी (गुस्से में) - आटा कहां से लाते हो..?
.
पति (आश्चर्य से) - क्यों, क्या हुआ..?
.
पत्नी - सारी रोटियां जल गईं...!!!
पत्नी - मैं कब से पूछ रही हूं कि
'आपके जीवन की सबसे बड़ी परेशानी क्या है?'
.
.
बस मुझे ही देखे जा रहे हो, कुछ बताते क्यों नहीं..?
पति - कुछ दिनों से बहुत बुझी-बुझी सी लग रही हो,
डॉक्टर को दिखा लो...!
.
पत्नी - दिखाया था...!
.
पति - फिर क्या कहा डॉक्टर ने..?
पत्नी - खून में शॉपिंग की कमी बताई है...!!!
पप्पू - सारी औरतें अपने बच्चों से ज्यादा अपने पति की परवाह करती हैं..!
.
गप्पू - वो कैसे..?
.
पप्पू - क्योंकि वो बच्चों को तो पड़ोस में छोड़ के जा सकती हैं,
लेकिन अपने पति को कभी नहीं...!!!