जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला बंदूक की दुकान पर पहुंची और दुकानदार से बोली-
मुझे अपने पति के लिए एक रिवॉल्वर खरीदनी है...!
.
दुकानदार - जी आप अपने पति की पसंद बताइए, ब्रांड वगैरह...!
.
महिला - ब्रांड से क्या करना है, कोई भी चलेगी,
बस वो एक गोली में ही ढेर हो जाए..!!!
10वीं की क्लास चल रही थी...
अंग्रेजी के टीचर ने पूछा - बता रे गोलू It कब इस्तेमाल होता है?
.
.
गोलू - सर, घर पर खाना बनाते वक्त...!!!
एक मरीज पर्ची दिखाते हुए डॉक्टर से पूछता है...
डॉक्टर साहब ये दवाई कैसे लेनी है..?
.
.
.
डॉक्टर (गुस्से में) पैसे देकर, और कैसे...!!!
पति - अगर तुमने ज्यादा परेशान किया तो मैं साधु बन जाऊंगा..!
.
पत्नी - नॉर्मल साधु या नागा साधु..?
.
पति - क्यों...?
.
पत्नी - अगर नॉर्मल साधु बनना है तो मैं आपकी पैकिंग करूं...
और
अगर नागा साधु बनना है तो फटाफट कपड़े उतारो और निकल लो...!!!