फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट ...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 24 Mar 2021 03:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 24 Mar 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes In English Comedy Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

एक पत्नी ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 पर कॉल किया...
.
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है...?
.
पत्नी - मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है...
.
ऑपरेटर (हंसते हुए) - और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं...?
.
पत्नी - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे पति के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था...!

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes In English Comedy Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

एक जमाना था जब प्यार में लोग अमर होते थे...
.
फिर समय आया लोग प्यार हो जाते थे...
.
अब तो समय वो है, 
जब प्यार में लोग...
तोतले हो जाते हैं...
.
'अले मेला बाबू... गुच्छा हो गया'!

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes In English Comedy Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

पप्पू 15 मिनट में ही पेपर छोड़ कर जाने लगा...
.
मास्टर जी - क्या हुआ, पेपर नहीं आता क्या...?
.
पप्पू - वो बात नहीं है,
मैं जिसके भरोसे आया था,
वो खुद मुझसे पूछ रहा है...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes In English Comedy Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

पढ़ाई और जिम हमेशा 'कल' से शुरू होते हैं...
.
और...
.
सिगरेट और शराब भी 'कल से ही' छोड़ी जाती है
और इतना तो पता ही होगा कि 'कल' तो कभी आता नहीं है...!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes In English Comedy Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

पति - चाय की पत्ती कहां है...?
.
पत्नी (गुस्से में) - तुम मर्दों को कोई काम कह दो, तो
जैसे पहाड़ टूट पड़ता है,
सामने पड़ी चीज नजर ही नहीं आती...
.
वो बर्तनों वाली अलमारी खोलो,
उसके मिर्च-मसाले वाले खानों में जो बोर्नविटा का डिब्बा पड़ा है,
जिसपर नमक लिखा है, उसमें चाय की पत्ती है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed