फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 16 Mar 2021 11:08 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 16 Mar 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Very Very Funny Jokes Chutkule Viral Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

मैडम (बच्चों से) - जो बच्चा मेरे सवाल का जवाब देगा,
उसे मैं घर जाने दूंगी...!
.
पप्पू ने तुरंत अपना बैग खिड़की के बाहर फेंक दिया...
.
मैडम ने पूछा - ये बैग किसने फेंका...?
.
पप्पू - मैंने... और अब मैं घर जा रहा हूं...!
.
मैडम बेहोश...

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Very Very Funny Jokes Chutkule Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

लड़का - मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता...
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
.
लड़की - तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
.
लड़का - एक पत्नी और दो बच्चे...!

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Very Very Funny Jokes Chutkule Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

कर्मचारी - सर, खूब बारिश हो रही है,
क्या आज ऑफिस आना है...?
.
बॉस (फोन पर ही) -खुद ही डिसाइड कर लो,
तुमको किस से बेइज्जती करवानी है दिन भर...
मेरे से या पत्नी से...?
.
कर्मचारी - ठीक है सर, मैं आ रहा हूं...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Very Very Funny Jokes Chutkule Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

'मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है?'
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...
. 
जब कोई हटा नहीं तो वह चिल्लाता हुआ बोला,
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं।
.
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा, तो
एक गधा मरा पड़ा था...!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Very Very Funny Jokes Chutkule Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...!
.
.
पत्नी का उत्तर सुन कर पति के तो होश उड़ गए...
'काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती'!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed