जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति-पत्नी की ये तीखी नोंकझोंक कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!
.
मां - बात करवाना जरा उससे...
.
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...
.
मां - तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?
पप्पू (अपने दोस्त से) - सोचा था, दो पैग मार के 10 बजे तक
घर पहुंचा जाऊंगा...
.
गप्पू - हां तो क्या हुआ...?
.
पप्पू - ये पैग और टाइम कब आपस में बदल गए, पता ही नहीं चला...!!!
पप्पू उदास बैठा था...
.
गप्पू - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो...?
.
पप्पू - अरे या पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि
अच्छी 'पकाने' वाली देना...
लेकिन यार जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था...!!!
पप्पू - पति क्या होता है...?
.
.
.
गप्पू - पति वह प्राणी है, जो भूत प्रेत से बेशक न डरे
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है..!!!