जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
औरतें हमेशा आदमियों की भूलने की आदत से परेशान रहती हैं...जबकि, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
बेटा (पापा से) - कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है...
.
पापा - क्यों...?
.
बेटा - 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी...!
.
पापा - ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जाएगा तो ज्यादा शान बढ़ेगी...!!!
पति - सुनो, रात भर मोबाइल चार्जिंग पर मत लगाना,
बैटरी फट जाएगी...!
.
.
.
पत्नी - आप चिंता ना करें,
मैं बैटरी निकाल कर चार्जिंग पर लगाऊंगी...!!!
नाम में क्या रखा है...
.
रास्ता तो वो भी नहीं बता पाती...
.
जिसका नाम दिशा है...!!!
औरतें हमेशा आदमियों की भूलने की
आदत से परेशान रहती हैं...
.
जबकि...
.
आदमियों की परेशानी ये है कि
औरतों को याद रखने की आदत होती है...!!!