Jokes Hindi: वर्तमान समय में अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। हम कोशिश करते हैं कि पाठकों को तनाव से दूर रखें। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes Hindi: टीचर- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है? पप्पू ने दिया मजेदार जवाब
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा।
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है।
Funny Jokes: साली का सवाल सुनकर 'जीजा जी' हो गए बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पहला कैदी - तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी - बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी - वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी - वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।
Jokes Hindi: हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे पति-पत्नी के ये मजेदार जोक्स
सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!