फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स हिंदी: गर्लफ्रेंड ने तारीफ करने पर भी कर दी बॉयफ्रेंड की कुटाई, पढ़िए वायरल चुटकुले

Mon, 28 Sep 2026 07:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 07:48 PM IST
सार

जोक्स हिंदी:  हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
 

विज्ञापन
Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Majedar Chutkule Viral In Hindi
बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

जोक्स हिंदी: हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की... 
पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या? 
पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे।
 

Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Majedar Chutkule Viral In Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की तारीफ
बॉयफ्रेंड- तुम बिल्कुल परियों जैसी दिखती हो?
गर्लफ्रेंड- क्या सच में?
बॉयफ्रेंड- हां मैं वैलेंटाइन्स डे तुम्हारे साथ ही मनाना चाहता हूं। 
गर्लफ्रेंड खुश होकर- वाओ, और बताओ क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड- मजाक...हाहाहाहा.. फिर हुई बॉयफ्रेंड की जोरदार कुटाई..
 

Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Majedar Chutkule Viral In Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

मजेदार चुटकुले: बहू ने गुस्से में सास से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Majedar Chutkule Viral In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मटरू- जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है। 
एक गिलास जूस पीने के बाद,
मटरू- एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
जूसवाला- लड़ाई कब होगी?
मटरू- जब तुम पैसे मांगोगे।

जोक्स: देवर- भाभीजी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो? जवाब सुनकर हो गया बेहोश

विज्ञापन
Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Majedar Chutkule Viral In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed