Jokes Hindi: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ आपके लिए हंसना भी बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान का मन खुश रहता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लें तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आप जोक्स और चुटकुलों की हंसने में मदद ले सकते हैं। इससे आप अपने साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी खुश रख सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes Hindi: पत्नी- कल हमारी एनिवर्सरी है आपको क्या गिफ्ट दूं? पति ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
पत्नी- कहां पर हो?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं एक्सीडेंट हो गया है, हॉस्पिटल जा रहा हूं।
पत्नी - ध्यान रखना, टिफिन टेढ़ा ना हो जाये, वरना दाल गिर जाएगी।
भाई कितनी भी पढ़ाई कर लो, डिग्री-विग्रीयां ले लो...
लेकिन रेस्टोरेंट के दरवाजे पर Push और Pull लिखा देखते हो तो...
2-3 सेकेंड के लिए सोचना जरूर पड़ता है कि
दरवाजा धकेलना है कि खींचना है...!
Jokes: जब एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
संता- भगवान जी आप कर्म करो,
फल की चिंता मत करो...!
Jokes: मास्टर जी- बताओ ऐसी कौन सी चीज है जो खींचने से छोटी होती है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।