फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes Hindi: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

Thu, 27 Apr 2023 04:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
Jokes Hindi: Funny jokes in hindi social media viral meme most funny chutkule
Viral Jokes - फोटो : अमर उजाला

Jokes Hindi: भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते काम के दबाव की वजह से कई बार हम नकारात्मक हो जाते हैं। इसकी वजह से लोगों के  डिप्रेशन में जाने की बहुत ज्यादा संभावना होती है। ऐसे में जबरदस्ती हंसने की कोशिश करनी चाहिए। हंसने से तनाक कम होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



संता एक डॉक्टर के पास गया और पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला: 300 रुपए,
संता- ठीक है, तो चलिए,
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा,
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, 
टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया... 

Jokes Hindi: Funny jokes in hindi social media viral meme most funny chutkule
Viral Jokes - फोटो : iStock


चिंटू-पिंटू से...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है...
 

Jokes Hindi: Funny jokes in hindi social media viral meme most funny chutkule
Viral Jokes - फोटो : iStock

सास - बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है।
उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू - कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

Jokes Hindi: जब संता ने पार कर दी कंजूसी की सारी हदें, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Hindi: Funny jokes in hindi social media viral meme most funny chutkule
Viral Jokes - फोटो : iStock

अकबर- बीरबल मुझे बताओ, अपने स्टाफ में सबसे
ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे ??
बीरबल - महाराज मैं सबको बुला लेता हूं ,फिर बताता हूं... 
बीरबल सबको बुलाता है और एक का हाथ पकड़ के
कहता है - महाराज यही है वो !
अकबर - तुमने कैसे पहचाना इसको ??
बीरबल - महाराज ! मैंने इसका मोबाइल चेक किया है अभी
इसके मोबाइल कि बैटरी 98 % है...

आज के मजेदार जोक्स: बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, संता ने बताया गजब का उपाय

विज्ञापन
Jokes Hindi: Funny jokes in hindi social media viral meme most funny chutkule
Viral Jokes - फोटो : iStock

एक बार अकबर-बीरबल कुछ जरूरी बात कर रहे थे,
तभी बीरबल को छींक आ गई ,
अकबर ने कहा- बीरबल बहुत बड़े बेहूदे इंसान हो... 
बीरबल- हुजूर, आपसे बड़ा कभी न हो सकूंगा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed