फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes Hindi: जब संता ने पार कर दी कंजूसी की सारी हदें, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Wed, 26 Apr 2023 01:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
Jokes Hindi: Sanata Banta Chutkule in Hindi Funny Jokes Memes Social Media
Funny Jokes - फोटो : अमर उजाला

Sanata Banta Chutkule in Hindi: वर्तमान समय में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। लोग बढ़ते काम के दबाव की वजह से तनाव में रहने लगे हैं। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi)  लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



रमेश डॉक्टर के पास गया...
रमेश- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
रमेश- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
रमेश- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Jokes Hindi: Sanata Banta Chutkule in Hindi Funny Jokes Memes Social Media
Funny Jokes - फोटो : iStock

कंजूस संता- एक केला कैसे दिया?
बंता (केलेवाला) - एक रुपये का।
कंजूस संता- 60 पैसे का देता है?
केलेवाला- 60 पैसे में तो सिर्फ छिलका मिलेगा।
कंजूस संता- ले फिर 40 पैसे, छिलका रख ले और केला दे दे..
 

Jokes Hindi: Sanata Banta Chutkule in Hindi Funny Jokes Memes Social Media
Funny Jokes - फोटो : iStock

पत्नी- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो...? 
पति- हां...! 
पत्नी- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है...! 
पति- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते...! 

आज के मजेदार जोक्स: बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है, संता ने बताया गजब का उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Hindi: Sanata Banta Chutkule in Hindi Funny Jokes Memes Social Media
Funny Jokes - फोटो : iStock

संता और बंता बता करते हुए
संता- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही!
पूरी रात सड़क पर गुजारी 
बंता- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?
संता....नही यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नही हुई है,
और चाबी तो जेब मे थी!

Hindi Chutkule: मैनेजर से महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Jokes Hindi: Sanata Banta Chutkule in Hindi Funny Jokes Memes Social Media
Funny Jokes - फोटो : iStock

संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की की बात सुनकर यमराज हो गए बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed