फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पिंकी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है...तेरे पास क्या है? रिंकी ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Wed, 17 Jul 2024 05:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Jokes Girl Jokes in Hindi Women Viral Chutkule Jokes Funny Memes
जोक्स - फोटो : Amar Ujala

Jokes: हंसने और खुश रहने वाले व्यक्ति को हर कोई पसंद करता है। सभी ऐसे शख्स से दोस्ती करना चाहता है, जो किसी भी टेंशन से आसानी से निपटते हैं। दफ्तर हो या घर हमें हर जगह मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को मानसिक तनाव और कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



डॉक्टर के पास पहुंच पप्पू, बोला मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने पप्पू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है... 
पप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई?
 

Jokes Girl Jokes in Hindi Women Viral Chutkule Jokes Funny Memes
जोक्स - फोटो : Istock

पिंकी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है...तेरे पास क्या है? 
रिंकी- मेरे पास 20 साल पहले शादी में सिलवाया हुआ सूट है, जो अभी तक मुझे फिट आता है। 
 

Jokes Girl Jokes in Hindi Women Viral Chutkule Jokes Funny Memes
जोक्स - फोटो : Istock

सोनू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया... 
सवाल- कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? 
सोनू का जवाब- बेसन के पकौड़े।

Jokes: इन टाॅप-5 चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Girl Jokes in Hindi Women Viral Chutkule Jokes Funny Memes
जोक्स - फोटो : Istock

रास्ते में एक आदमी ने दूसरे आदमी को रोककर पूछा- भाई साहब, भाभीजी लेफ्टी हैं क्या?
दूसरा आदमी- हां, पर आपको कैसे पता?
पहले आदमी- क्योंकि आपका दायां गाल सूजा हुआ है...!

Viral Chutkule: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
Jokes Girl Jokes in Hindi Women Viral Chutkule Jokes Funny Memes
जोक्स - फोटो : Istock

पति (पत्नी से)- सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे। मानना पड़ेगा...!
पत्नी (खुशी और गर्व के साथ)- वो तो है... पर किस बात पर...?
पति- शरीर में इतनी 'शुगर' है, पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed