जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू की बात सुनकर अध्यापक जी बेहोश होते- होते बचे, पढ़िए मजेदार जोक्स
एक प्रश्न : पत्नी क्या है ?
उत्तर : पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्जी में पनीर का स्वाद आने लगता है।
पति: ऐसी चाय बनाओ की पीते ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे
पत्नी: हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं..
कर्मचारी: साहब, आप ऑफिस में शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हो ?
साहब: क्योंकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती है और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती।
टीचर: बहुवचन किसे कहते है?
पप्पू: जब बहू अपने ससुराल वालों को खरी-खोटी सुनाती है, तो उसे बहुवचन कहते है।
अध्यापक जी बेहोश होते-होते बचे।