जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताई ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू का सवाल
.
पप्पू सारी जिंदगी सोचता रहा...
सोचता रहा और सोचते-सोचते पागल हो गया कि
मेरे बहन के दो भाई तो मेरा एक कैसे...?
लड़की - हैलो आशीष, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती...!
.
लड़का - पर मैं तो रमेश बोल रहा हूं...
.
लड़की - हां तो मैं तुम्हारे बिना भी नहीं रह सकती...!
पप्पू - शादी के लिए 36 गुण मिलाने पड़ते हैं,
फिर भी प्रेम नहीं होता...!
.
.
लेकिन मित्रता में अगर तीन गुण मिल गए तो
कुछ घंटों में ही अटूट प्रेम हो जाता है...!
.
गप्पू - कौन से तीन गुण...?
.
पप्पू - मुर्गा, सिगरेट और दारू...!
पप्पू नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया...
.
इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा - आप कितना बड़ा खतरा उठा सकते हैं...?
.
पप्पू - सर अगले जन्म में भी यही पत्नी मांगी है...!
.
इंटरव्यू वाले ने नौकरी के साथ ही प्रमोशन दे दिया...!