जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पागलखाने के मरीज की धमाकेदार बात सुन नहीं रुकेगी आपकी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स
आंटी (एक लड़की से) - बेटा, शादी हो गई तुम्हारी...?
.
लड़की - जी आंटी...
.
आंटी - लड़का क्या करता है...?
.
लड़की - अफसोस करता है आंटी...!!!
पत्नी को उदास देखकर पति ने पूछा -
तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो,
गुमसुम बैठी हो... क्या सोच रही हो?
.
.
पत्नी बोली - नहीं ऐसी कोई बात नहीं है,
बस कुछ दिनों से मुझे यह चिंता सता रही है कि
आखिर क्या कसर रह गई है मेरी 'कोशिशों' में जो
शादी के इतने सालों बाद भी तुम मुस्कुरा लेते हो...!!
ससुर (दामाद से) - अनमोल हीरे जैसी, करोड़ों की
बेटी दी है तुम्हें मैंने...
.
दामाद - रहने दीजिए…
.
अब ये बताइए कि कितने में वापस लेंगे...?
पागलखाने में एक डॉक्टर मरीजों से
घूम-घूम कर मिल रहा था...
.
.
एक मरीज के पास वह पहुंचा, तो वह मरीज बोला डॉक्टर साहब -
आप पिछले डॉक्टर से ज्यादा अच्छे हैं...
.
.
डॉक्टर मरीज की बात सुनकर खुश हुआ और पूछा -
कैसे लगा कि मैं अच्छा हूं..?
.
.
मरीज उत्साहित होते हुए बोला -
आप हम लोगों के जैसे ही लगते हैं...!!!