फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: लड़का- तुम लड़कियों की एक बात समझ नहीं आती, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 13 Jun 2025 04:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 13 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

Jokes: चिंता और मानसिक तनाव आपकी खुशी खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जीवन में संतुलन बनाकर रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुश रहें। 

विज्ञापन
Joke in Hindi girlfriend boyfriend funny jokes jokes for whatsapp ladka ladki funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Jokes Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



लड़का- तुम लड़कियों की एक बात समझ नहीं आती
लड़की-  क्या
लड़का- अपने से 2-3 साल बड़े लड़को को अंकल बोलने वाली लड़कियां
शादी के बाद अपने से 7-8 साल बड़े पति को बेबी कह कर बुलाती हैं, 
तो बड़ा दुख होता है.......

Joke in Hindi girlfriend boyfriend funny jokes jokes for whatsapp ladka ladki funny chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- कुछ लोग अपनी बीवी को मैडम बोलते हैं
मेरी मैडम ऐसी मेरी मैडम वैसी
पता नहीं चलता बंदे ने शादी की है, या स्कूल में एडमिशन लिया है

तेज बारिश में आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया
दुकानदार- आप शादीशुदा हो?
टिंकू गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी.....
Joke in Hindi girlfriend boyfriend funny jokes jokes for whatsapp ladka ladki funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- अब मैं क्या बोलूं, मेरे यहां सफाई नौकरानी करती है
तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है....
 

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू से मिंटू- अब शादी में सात नहीं आठवां वचन भी होगा, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Joke in Hindi girlfriend boyfriend funny jokes jokes for whatsapp ladka ladki funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
आंधी रात को चोर एक घर में घुसा और उस घर के मर्द को रस्सी से बांध दिया
और चाकू दिखाकर महिला से बोला- सारे गहने और पैसे निकालो
महिला बोली- आप को जो चाहिए ले लो, पर पहले उन्हें छोड़ दो
चोर- क्यों 
महिला- वो पड़ोसन के पति हैं, मेरे वाले आते ही होंगे......
विज्ञापन
Joke in Hindi girlfriend boyfriend funny jokes jokes for whatsapp ladka ladki funny chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed